Vegan Almond Milk Recipe in Hindi – बादाम का दूध कैसे बनता है
Vegan Almond Milk in Hindi
बादाम का दूध हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है, इसी वजह से आजकल बादाम का दूध काफी प्रचलित हो गया है. वैसे भी दूध और बादाम का सेवन करने से शरीर को जबर्दस्त फायदे मिलते है. पर जो लोग Vegan Diet को follow कर रहे है वो लोग तो दूध पी नहीं सकते है, Vegan में क्या खा सकते है? इसके बारे में पहले से ही आर्टिकल लिख चूका हु आप चाहे तो पढ़ सकते हो. ऐसे में हम आज बादाम का दूध कैसे बनता है इसके बारे में बताने जा रहे है.
बादाम का दूध एक light, nutty flavor वाला Plant-Based Milk है जो बादाम और पानी से बनाया जाता है. USDA data के अनुसार एक cup Unsweetened Almond Milk में सिर्फ 30-50 Kcal होती है — यह Cow’s Milk (150 Kcal) से 75% कम है. Weight management के लिए यह एक बेहतरीन Dairy Alternative है. हालांकि इसमें Protein सिर्फ 1 ग्राम per cup होता है इसलिए Protein के लिए इस पर निर्भर न रहें.

बादाम दूध बनाने की विधि – Almond Milk Recipe in Hindi
चलिए जानते है की बादाम का दूध बनाने के लिए हमको कौन सी सामग्री की जरुरत पड़ेगी.
सामग्री:-
- बादाम 20 से 30 नंग, आप अपनी जरुरत के हिसाब से ले सकते है.
- 1 लीटर पानी
- Bee Free Honey (Vegan Honee) — स्वाद के लिए (optional)
बादाम दूध बनाने की विधि — Vegan Almond Milk Recipe in Hindi
- बादाम को रात को 1 बाउल पानी में भिगो ने के लिए रख दो.
- दूसरे दिन सारा पानी निकल कर जो बादाम है उन सभी को अच्छे से छिल लो ताकि इसके छिलके निकल जाए.
- अब एक मिक्सर में 1 गिलास पानी के साथ उन बादाम और Bee Free Honey (Vegan Honee) को डालकर कर अच्छे से मिक्स कर लो.
- 1 या 2 मिनट बाद पेस्ट को बहार निकल कर एक कपडे की मदद से इसको अलग कर दे. बस आपका बादाम दूध तैयार है.
हमने Bee Free Honey का इस्तेमाल करने के लिए इसी लिए कहा है की जो भी लोग Vegan है वो किसी भी तरह से Animals या अन्य जंतुओं से मिलने वाली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते है.
एक ज़रूरी बात: घर पर बना Almond Milk Fortified नहीं होता. NutriScan के अनुसार unfortified Almond Milk में सिर्फ 7mg Calcium होता है. बाज़ार का Fortified Almond Milk Calcium, Vitamin D और B12 से enriched होता है. हमेशा label पर “Fortified with Calcium and Vitamin D” ज़रूर check करें. भारत में So Good Almond Milk एक popular Fortified option है.
चलिए अब जानते है बादाम का दूध (Almond Milk in Hindi) पीने से क्या फायदा होता है.
बादाम का दूध पीने के फायदे – Almond milk benefits in Hindi
1. बादाम का दूध पीने का एक सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इससे आपको काफी कम कैलोरी प्राप्त होती है. USDA data के अनुसार एक cup Unsweetened Almond Milk में सिर्फ 30-50 Kcal होती है, जबकि Cow’s Milk में लगभग 150 Kcal होती है. इसके अतिरिक्त एक कप बादाम के दूध में लगभग 1-2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2-3 ग्राम Fat पाया जाता है. ध्यान दें — Almond Milk में Protein सिर्फ 1 ग्राम per cup होता है इसलिए Protein के लिए High Protein Vegan Food ज़रूर लें.
2. बादाम के दूध में पाया जाने वाला विटामिन ई दिल को भी स्वस्थ बनाता है. विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीओक्सीडैनट है जो शरीर में मौजूद सूजन और तनाव को दूर करता है. शोध में पाया गया है कि विटामिन ई मस्तिष्क की क्रिया को सुधारता है साथ ही ह्रदयरोग और कैंसर से लड़ने में भी लाभकारी होता है. इसके अलावा Almond Milk in Hindi अल्ज़्हेमेइर जैसे रोगों के खिलाफ भी फायदेमंद होता है. वेगन डाइट कैंसर के सामने लड़ने में मदद करता है
3. Fortified Almond Milk में विटामिन ए, डी और ई मौजूद होता है जो शरीर की Immune System को मजबूत बनाने में मददगार होता है. यह ध्यान रखें कि Vitamin A और D सिर्फ Fortified versions में add किए जाते हैं, naturally बादाम का दूध में बहुत कम होते हैं. इसके अतिरिक्त Fortified Almond Milk में Iron और Vitamin B भी पाया जाता है जो Immune System को मजबूत बनाने का काम करते हैं.
4. अगर आप Fortified Almond Milk का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो आपकी हड्डियों के लिए वरदान समान होता है. आप Vegan Diet Follow करते है तो इससे कैल्शियम की कमी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. इसी लिए बादाम का दूध पीना चाहिए. Fortified Almond Milk में कैल्शियम के साथ Vitamin D भी मिलता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के Absorption में सहायक होता है. इसके चलते बादाम का दूध Arthritis, हडि्डयों की बीमारी और दांतों की भी बीमारियों से रक्षा करता है.
5. कुछ लोगों में लैकटोस को पचाने की क्षमता नहीं होती है. यह उनके अन्दर लैकटेस नामक एंजाइम की कमी के कारण होता है. इस एंजाइम की गैर मौजूदगी का कारण लोगों के बुढ़ापा या कुछ और परेशानी होती है. इस परेशानी से दुनिया भर में लगभग 75% लोग ग्रस्त हैं. बादाम दूध में लैकटोस नहीं पाया जाता है जिसके कारण सभी लोग बिना किसी चिंता के इसका सेवन कर सकते हैं.
6. बादाम दूध में Saturated Fat बिल्कुल नहीं होता और Cholesterol भी नहीं होता. इसलिए यह Heart Health के लिए एक अच्छा Dairy Alternative है. USDA Dietary Guidelines भी Saturated Fat को 10% से कम रखने की recommendation देती है — Almond Milk इसमें मदद करता है.
बादाम के दूध के नुकसान – Side Effects of Almond Milk in Hindi
1. Protein बहुत कम – सबसे बड़ी कमी
NutriScan (USDA data) के अनुसार Almond Milk में सिर्फ 1 ग्राम Protein per cup होता है, Cow’s Milk (8g) और Soy Milk (7-8g) की तुलना में बहुत कम. University of Florida Extension clearly कहती है — “Cashew milk is not an appropriate substitute for children; only soy milk is nutritionally similar to cow’s milk.” Protein के लिए Almond Milk पर निर्भर रहना सही नहीं है. इसके साथ Dal, Tofu या Soya Chunks ज़रूर लें.
2. Kidney Stone वालों के लिए नुकसानदेह
यह Almond Milk का सबसे महत्वपूर्ण side effect है. Journal of Renal Nutrition (2021) की study के अनुसार Almond Milk में सभी Plant-Based Milks में सबसे ज़्यादा Oxalate पाया जाता है — लगभग 27mg per cup. Oxalate Calcium से bind होकर Kidney Stones (Calcium Oxalate) बना सकता है.
PMC (2025) में published एक case study में Kidney Disease patient को excessive Almond Milk से Severe Hypercalcemia और Acute Kidney Injury हुई. जिन लोगों को Kidney Stones की history है या Chronic Kidney Disease है, वो Almond Milk की जगह Oat Milk या Coconut Milk choose करें. Medical News Today के अनुसार Kidney Stone patients को doctor से सलाह लेनी चाहिए.
3. बाज़ार के Almond Milk में Added Ingredients
NutriScan के अनुसार most commercial Almond Milk में सिर्फ 2-3% Almonds होते हैं — बाकी सब पानी, stabilizers और fortification होती है. कई brands में Carrageenan (thickener) होता है जो sensitive लोगों में gut inflammation trigger कर सकता है. साथ ही Sweetened Almond Milk में 10-15 ग्राम Added Sugar per cup हो सकती है. हमेशा Unsweetened, Carrageenan-Free Almond Milk चुनें और Ingredients label ज़रूर पढ़ें.
Almond Milk vs अन्य Vegan Milks — एक नज़र में
| Almond Milk | Soy Milk | Oat Milk | Cashew Milk | |
|---|---|---|---|---|
| Protein (per cup) | 1 ग्राम | 7-8 ग्राम ⭐ | 2-3 ग्राम | 1 ग्राम से कम |
| Calories (per cup) | 30-50 Kcal ⭐ | 100 Kcal | 120 Kcal | 25 Kcal ⭐ |
| Saturated Fat | नहीं | बहुत कम | नहीं | नहीं |
| Oxalate | अधिक ⚠️ | कम | कम | कम |
| Fiber | नहीं | नहीं | 2 ग्राम ⭐ | नहीं |
| Best For | Weight Loss | Protein | Cholesterol | Low Calorie |
| Kidney Stones वालों के लिए | ❌ Avoid | ✅ Safe | ✅ Safe | ✅ Safe |
(Source: USDA FoodData Central, Journal of Renal Nutrition 2021, NutriScan 2024)
उम्मीद है आपको बादाम का दूध कैसे बनता है आर्टिकल पसंद आया होगा. कृपया आर्टिकल को शेयर जरुर करना.
FAQs:
Vegan Almond Milk घर पर बनाते समय सबसे ज़रूरी step कौन सा है?
बादाम को रात भर पानी में भिगोना सबसे ज़रूरी step है. इससे बादाम के छिलके आसानी से उतर जाते हैं और दूध ज़्यादा smooth बनता है. छिलके उतारने से दूध का color और taste दोनों बेहतर होते हैं. घर पर बना Almond Milk Fortified नहीं होता — Calcium और B12 के लिए अलग से Supplement लें.
क्या Almond Milk Kidney के लिए safe है?
जिन लोगों को Kidney Stones की history है उनके लिए Almond Milk safe नहीं है. Journal of Renal Nutrition (2021) study के अनुसार Almond Milk में सभी Plant-Based Milks में सबसे ज़्यादा Oxalate होता है जो Kidney Stones बना सकता है. ऐसे लोग Oat Milk या Coconut Milk prefer करें. Kidney Disease है तो डॉक्टर से ज़रूर पूछें.
क्या Almond Milk Protein का अच्छा source है?
नहीं. USDA data के अनुसार Almond Milk में सिर्फ 1 ग्राम Protein per cup होता है जो Cow’s Milk (8g) और Soy Milk (7-8g) से बहुत कम है.
क्या बादाम के दूध से वजन कम करने में मदद मिलती है?
हाँ, लेकिन इसके लिए आपको बिना चीनी वाला (Unsweetened) बादाम का दूध चुनना होगा। अनस्वीटन्ड बादाम के दूध में गाय या भैंस के दूध की तुलना में बहुत कम कैलोरी और फैट होता है, जो वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है.
Vegan Almond Milk Recipe in Hindi - बादाम का दूध कैसे बनता है

बादाम का दूध एक light, nutty flavor वाला Plant-Based Milk है जो बादाम और पानी से बनाया जाता है. USDA data के अनुसार एक cup Unsweetened Almond Milk में सिर्फ 30-50 Kcal होती है — यह Cow's Milk (150 Kcal) से 75% कम है. Weight management के लिए यह एक बेहतरीन Dairy Alternative है. हालांकि इसमें Protein सिर्फ 1 ग्राम per cup होता है इसलिए Protein के लिए इस पर निर्भर न रहें.
Type: Plant Milk
Cuisine: Indian
Keywords: Season vegan milk, plant vegan milk,बादाम दूध बनाने की विधि,Vegan Almond Milk Recipe in Hindi
Recipe Yield: 2 servings
Recipe Ingredients:





