Vegan Diet Helpful against Cancer in Hindi | वेगन डाइट कैंसर के सामने लड़ने में मदद करता है
Vegan Diet Helpful against Cancer in Hindi
दोस्तों, कैंसर एक बहुत ही बड़ी जानलेवा बीमारी है, यह बीमारी कब किसको जकड लेगी इसके बारे में कोई भी ठीक नहीं बता सकता है. एक रिसर्च से पता चला है की जो लोग अपने जीवन में Non-Veg छोड़कर Vegan Diet को अपना रहे है उनको किसी भी तरह की कैंसर की बीमारी होने का chances दूसरों के मुकाबले बहुत ही कम हो जाता है.
लेकिन एसा क्या है Vegan में की Cancer जैसी बीमारी से बच सकते है? चलिए जानते है A Vegan Diet Helpful against Cancer in Hindi आर्टिकल के माध्यम से.
शोध से पता चला है की जीन लोगो को कैंसर हो चूका है और वो लोग भी Vegan diet को अपनाते है तो उनको कैंसर से बचने की संभावना कई गुना अधिक बढ़ जाती है. क्योंकि Vegan diet में vegetables और ढेर सारे प्रोटीन और विटामिन वाले foods का सेवन होता है जो हमारे शरीर में energy उत्पन्न करता है और शरीर के जानलेवा जीवाणुओं से लड़ता है.
Adventist Health Study-2 नाम की एक बड़ी research में 69,000 से भी ज्यादा लोगो को शामिल किया गया था जिसमे Non-Veg डाइट वाले लोग और Vegetarian diet वाले लोग दोनों थे. यह study 2013 में American Association for Cancer Research द्वारा publish हुई थी. इस research में पता चला की जो लोग veg खाना खाते है उन लोगो को सभी तरह के कैंसर होने की संभावना Non-Veg खाने वालों के मुकाबले काफी कम आंकी गई थी. अगर सिर्फ Vegetarian खाने से इतना फायदा है तो Vegan से कितना होगा?
इसी Adventist Health Study-2 के अनुसार जो Women Vegan diet को follow कर रही थी उनको Breast Cancer होने का खतरा Non-Veg खाने वाली महिलाओं के मुकाबले लगभग 34 प्रतिशत कम पाया गया. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण research है जो Plant-Based Diet के फायदे को साबित करती है.
ज़रूरी सूचना: Vegan Diet Cancer का इलाज नहीं है. यह केवल Cancer के ख़तरे को कम करने में सहायक हो सकती है. यदि आपको या आपके किसी परिचित को Cancer है तो कृपया किसी योग्य डॉक्टर से ही इलाज कराएं.

Why Do Vegans have such Lower Cancer Risk?
इसका जवाब देने के किए एक अलग-अलग तरह की डाइट को अपनाने वाले लोगो का निरीक्षण किया गया और उनके Blood का टेस्ट किया गया. इन रिपोर्ट में पता चला की जो महिलाएं सिर्फ 2 हप्तो से Plant based Vegan diet का इस्तेमाल कर रही थी उनके Blood में IGF-1 नाम के एक cancer-promoting hormone का स्तर कम होने लगा था.
IGF-1 एक ऐसा hormone है जो Animal Protein खाने से बढ़ता है और cancer cells की growth को बढ़ावा दे सकता है. एसा ही रिपोर्ट पुरुषों पर टेस्ट करने के बाद सामने आया. सोचों यदि सिर्फ 2 Weeks Vegan Diet को अपनाने से इतना फायदा होता हो तो फिर साल, 2 साल में कितना फायदा होगा.
Dr. Dean Ornish and Noble Price विजेता Elizabeth Blackburn के मुताबिक यह पाया गया कि जो लोग Plant-Based Diet के साथ-साथ Exercise, Stress Management और healthy lifestyle को अपनाते हैं उन लोगो के रक्त में 3 महीनों में 500 से भी अधिक जीन में बदलाव आए. इनमें से अधिकतर जीन ऐसे थे जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. यह study Lancet Oncology में publish हुई थी. ध्यान दें कि यह बदलाव सिर्फ Diet से नहीं, बल्कि पूरे Lifestyle Program से आया था.
इसका मतलब यह है की हमको हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए Vegan diet का इस्तेमाल करना चाहिए जो हमारे शरीर को नई ताकत प्रदान करता है और हमको फिट भी रखता है.
Vegan Diet Helpful against Cancer – Science क्या कहती है?
Vegan Diet में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो Cancer के ख़तरे को कम करने में वैज्ञानिक रूप से सहायक पाए गए हैं:
Antioxidants: फल और सब्ज़ियों में भरपूर Antioxidants होते हैं जो शरीर में Free Radicals को बेअसर करते हैं। Free Radicals वो हानिकारक कण होते हैं जो Cancer cells की growth को बढ़ावा दे सकते हैं।
Fiber: Plant-Based Diet में Dietary Fiber बहुत अधिक होता है जो Colorectal Cancer के ख़तरे को कम करने में सहायक पाया गया है। WHO भी Cancer Prevention के लिए Fiber-Rich Diet की सलाह देता है।
कम Saturated Fat: Animal Products में Saturated Fat अधिक होता है जो Inflammation बढ़ाता है। Vegan Diet में यह बहुत कम होता है।
Phytochemicals: पौधों में पाए जाने वाले Phytochemicals जैसे Lycopene (टमाटर में), Sulforaphane (ब्रोकोली में), और Curcumin (हल्दी में) Cancer-Protective properties रखते हैं, और ये सभी भारतीय रसोई में आसानी से मिलते हैं।
दोस्तों, यदि आपको हमारा A Vegan Diet Helpful against Cancer in Hindi आर्टिकल पसंद आया है तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रुर करना, और यदि आप भी Non veg खाना खा रहे हो तो कृपया इसको बंध करके वेजीटेरियन बने.
FAQs
क्या Vegan Diet अपनाने से Cancer पूरी तरह ठीक हो सकता है?
नहीं। Vegan Diet Cancer का इलाज नहीं है। Research यह बताती है कि Plant-Based Diet Cancer के ख़तरे को कम करने में सहायक हो सकती है, लेकिन यह किसी भी Cancer Treatment की जगह नहीं ले सकती। Cancer होने पर हमेशा qualified डॉक्टर से ही इलाज कराएं।
Vegan Diet किस तरह के Cancer में सबसे ज़्यादा helpful है?
Research के अनुसार Vegan और Vegetarian Diet Breast Cancer, Colorectal Cancer, Prostate Cancer, और Stomach Cancer के ख़तरे को कम करने में सबसे ज़्यादा सहायक पाई गई है। हालांकि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है।
क्या भारतीय खाना Cancer से बचाव में मदद कर सकता है?
हाँ! हल्दी में Curcumin, टमाटर में Lycopene, और दालों में Fiber — ये सभी Cancer-Protective माने जाते हैं और हमारी भारतीय रसोई में पहले से ही मौजूद हैं। बस Animal Products को कम करके और Processed Food से दूर रहकर आप Cancer के ख़तरे को कम कर सकते हैं।
क्या Vegan Diet Cancer के मरीज़ों के लिए safe है?
Cancer के मरीज़ों के लिए कोई भी Diet बदलाव हमेशा अपने Oncologist और Registered Dietitian की देखरेख में ही करना चाहिए। Vegan Diet कुछ मरीज़ों के लिए beneficial हो सकती है लेकिन इसका निर्णय doctor पर छोड़ना सबसे सही है।





