Oat Milk के 10 फायदे जो आप नहीं जानते — घर पर बनाने की आसान Recipe
आज में आपको Oat Milk Recipe in Hindi के साथ साथ ओट के दूध के ग़जब के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताने वाला हुं.
ओट मिल्क क्या है?
ओट मिल्क (Oat Milk) एक 100% वीगन, प्लांट-बेस्ड और लैक्टोज-फ्री दूध है जिसे ओट्स (जई) और पानी को ब्लेंड करके बनाया जाता है. यह डेरी दूध का एक बेहतरीन और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, जो उन लोगों के लिए एकदम सही है जिन्हें दूध से एलर्जी (lactose intolerance) है या जो वीगन डाइट फॉलो करते हैं.
ओट मिल्क लैक्टोज फ्री होता है, जिसे फिटनेस फ्रीक लोग ज्यादा पसंद करते हैं. अब अधिकतर लोग दूध की जगह वेगन डाइट में ओट मिल्क (Oat Milk for Vegan Diet) को शामिल कर रहे हैं. एक शोध के अनुसार गाय और भैस के दूध की जगह Oat Milk का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह काफी हेल्दी होता है. जो लोग वजन कम करने के लिए डायटिंग कर रहे हैं, उनके लिए भी ओट मिल्क एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है. इस मिल्क को वेगन मिल्क (Vegan milk) भी कहते हैं.
चलिए पहले जानते है की,
ओट का दूध कैसे बनता है? — Oat Milk Recipe in Hindi
Oat Milk Recipe in Hindi: Oat Milk बनाना बेहद आसान है — सिर्फ Oats और पानी से घर पर ही तैयार हो जाता है. यह सभी Vegan Milks में सबसे किफायती और आसानी से बनने वाला milk है. USDA के अनुसार एक cup Oat Milk में लगभग 2-3 ग्राम Protein, 2 ग्राम Fiber और लगभग 120 Kcal होती है.
सामग्री:-
6 बड़े चम्मच ओटमील (50 से 60 ग्राम)
1 लीटर या 4 गिलास पानी
ओट का दूध बनाने का तरीका:-
- एक बाउल में Oats डाले और इसके अंदर पानी डालकर ब्लेंडर से मिक्स करे. ब्लेंडर तब तक घुमाना है जब तक सारा मिश्रण सफ़ेद ना हो जाए.
- अब जो भी मिश्रण सामने आता है इसको एक स्वच्छ कपडे की मदद से छान ले. इसे बहुत ज्यादा न निचोड़ें ताकि दूध क्रीमी रहे.
- अब आपका दूध तैयार है, आप चाहे तो इसके अंदर Sugar या Dates भी मिला सकते हो.
एक ज़रूरी बात: घर पर बना Oat Milk Fortified नहीं होता. इसमें Calcium, Vitamin D और B12 naturally नहीं होते. बाज़ार का Fortified Oat Milk इन पोषक तत्वों से enriched होता है — label पर ज़रूर check करें. Oatly और So Good भारत में आसानी से मिलने वाले Fortified brands हैं.

ओट के दूध के ग़जब के फायदे जानकर हैरान हो जाओगे — Oat Milk Benefits in Hindi
- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को क्या पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है?
- विटामिन B12 बढ़ाने के लिए क्या खाए?
1. ओट मिल्क में सैचुरेटेड फैट (saturated fat) की मात्रा लगभग नहीं होती है, हालांकि इसमें प्राकृतिक रूप से थोड़ा हेल्दी फैट मौजूद होता है. इसमें फाइबर और कैल्शियम की मात्रा भी बहुत अधिक होती है (खासकर यदि आप बाजार से फोर्टिफाइड ओट मिल्क ले रहे हैं).
2. ओट मिल्क में विटामिन बी भरपूर मात्रा होता है, जो आपको Stress से निपटने में मदद करता है. ध्यान दें, Vitamin B12 सिर्फ Fortified Oat Milk में होता है, naturally नहीं. इसलिए label ज़रूर check करें.
3. यह आपकी Immunity में भी सुधार लाता है. यह कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.
4. Oat Milk का सेवन करने से आपके बाल, नाख़ून और त्वचा की सेहत अच्छी बनती है. इसमें मौजूद Vitamins A और E (Fortified versions में) skin को अंदर से पोषण देते हैं.
5. ओट दूध फाइबर और अन्य पोषक तत्वों जैसे कि आइरन, राइबोफ्लेविन, और कार्ब्स से भरा हुआ है. Fortified versions में Vitamin D और Calcium भी होता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्वों का सेवन आपके बॉडी फंगशन में सुधार करता है और आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है.
6. Oat Milk का सबसे बड़ा फायदा है LDL Cholesterol (Bad Cholesterol) कम करना. PMC Research और FDA दोनों ने confirm किया है कि Oat Beta-Glucan Fiber रोज़ 3 ग्राम लेने से LDL Cholesterol में significant कमी आती है. यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है.
7. हालांकि सोया या डेरी मिल्क के मुकाबले इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है. High Protein Vegan Food in Hindi के ऊपर हमने पहले से ही आर्टिकल लिखा हुआ है, आप चाहे तो इसको पढ़ सकते हो.
8. Oat Milk में भरपूर मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि हमारे दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है, साथ ही यह दिमाग को शांत रखने और आपका मूड भी अच्छा रखता है. इसमें ऐंटि-ऑक्सिडेंट और विटामिन पाए जाते हैं जो कि तनाव से लड़ने में मदद करते हैं.
9. यह कब्ज को दूर कर, पेट खराब होने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. Oat Milk में Fiber होने की वजह से यह Gut Health के लिए बेहतरीन है. यह quality किसी भी दूसरे Plant-Based Milk में नहीं मिलती.
10. Oat Milk को हर रोज़ पीने से आपका ब्लड प्रेशर ठीक रहता है और इसके साथ साथ अगर आपको डायबिटीज है तो यह भी कंट्रोल में रहता है.
ओट मिल्क के नुकसान — Side Effects of Oat Milk in Hindi
1. Carbs और Blood Sugar Diabetic patients ध्यान दें
Oat Milk में Carbohydrates की मात्रा अधिक होती है — एक cup में लगभग 16-21 ग्राम Carbs होते हैं. Sports Nutritionist Courtney Pelitera के अनुसार Oats processing के दौरान Simple Sugars में टूट जाते हैं जिससे Blood Sugar में spike आ सकता है. जो लोग Diabetes, PCOS या Low-Carb Diet follow करते हैं उनके लिए Sweetened Oat Milk खासतौर पर नुकसानदेह हो सकता है. हमेशा Unsweetened Oat Milk ही चुनें और Diabetic patients पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें.
2. Protein बहुत कम है अकेले काफी नहीं
Oat Milk में सिर्फ 2-3 ग्राम Protein per cup होता है जो Cow’s Milk (8g) और Soy Milk (7-8g) की तुलना में बहुत कम है. अगर आप Oat Milk को अपना primary dairy alternative मानते हैं तो Protein की कमी हो सकती है. Registered Dietitian Trista Best के अनुसार Oat Milk पर Protein के लिए निर्भर रहना सही नहीं — इसके साथ Dal, Tofu या Soya Chunks ज़रूर लें. High Protein Vegan Food
3. Gluten Sensitivity वालों के लिए सावधानी ज़रूरी
Oats naturally Gluten-Free होते हैं, लेकिन अधिकतर factories में Wheat के साथ processing होती है जिससे Cross-Contamination का खतरा रहता है. जिन लोगों को Celiac Disease या Gluten Sensitivity है उनके लिए regular Oat Milk नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे लोग सिर्फ “Certified Gluten-Free Oats” से बना Oat Milk ही चुनें.
NOTE:- Oat Milk या ओट मिल्क के दूध का सेवन करने से फायदा ही होता है पर किसी लोगो के लिए यह हानिकारक भी होता है. इसी वजह से आप इसका रोजाना प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर ले.
Oat Milk vs Other Vegan Milks एक नज़र में
| Oat Milk | Soy Milk | Almond Milk | |
|---|---|---|---|
| Protein (per cup) | 2-3 ग्राम | 7-8 ग्राम ⭐ | 1 ग्राम |
| Calories (per cup) | लगभग 120 Kcal | लगभग 100 Kcal | 30-50 Kcal |
| Fiber (per cup) | 2 ग्राम ⭐ | 0 ग्राम | 0 ग्राम |
| Saturated Fat | नहीं | बहुत कम | नहीं |
| Beta-Glucan | ✅ हाँ ⭐ | ❌ नहीं | ❌ नहीं |
| Cholesterol | नहीं | नहीं | नहीं |
| Best For | Cholesterol, Chai | Protein, Everyday | Weight Loss |
आपको ओट के दूध के ग़जब के फायदे और विधि – Oat Milk Recipe in Hindi आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसको शेयर जरुर करना.
यह भी पढ़े:-
- Soy Milk Recipe in Hindi — फायदे और नुकसान
- How to Make Vegan Milk in Hindi
- High Protein Vegan Food in Hindi
FAQs
क्या ओट मिल्क से भारतीय चाय या कॉफी बनाई जा सकती है?
हाँ, आप ओट मिल्क से चाय और कॉफी बना सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि इसे बहुत ज्यादा उबालने से यह थोड़ा गाढ़ा या चिपचिपा (slimy) हो सकता है. चाय बनने के बाद अंत में दूध मिलाना सबसे अच्छा रहता है.
ओट मिल्क और सोया मिल्क में कौन सा बेहतर है?
अगर आपको ज्यादा प्रोटीन चाहिए, तो सोया मिल्क बेहतर है. लेकिन अगर आपको क्रीमी स्वाद पसंद है और नट्स या सोया से एलर्जी है, तो ओट मिल्क आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है.
क्या हम ओट मिल्क को रोज़ पी सकते हैं?
बिल्कुल. यह पचने में आसान होता है और आप इसे रोज़ाना अपनी स्मूदी, ओटमील या कॉफी में शामिल कर सकते हैं.
क्या ओट मिल्क बच्चों के लिए सुरक्षित है?
ओट मिल्क सुरक्षित है, लेकिन यह बढ़ते बच्चों के लिए गाय के दूध का पूर्ण पोषण विकल्प (nutritional replacement) नहीं है क्योंकि इसमें प्रोटीन कम होता है. बच्चों को इसे देने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.






