Is Alcohol Vegan ? क्या वेगन में शराब पी सकते है?
यह बात तो हम सभी को पता है की Alcohol यानि की शराब का सेवन करने से हमारे शरीर पर इसका बुरा प्रभाव होता है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यह पढ़े शराब का सेवन करने से क्या होता है? आज हम Is Alcohol Vegan ? के बारे में बात करने वाले है जिससे जो भी लोग Vegan Diet को अपना रहे है उनको पता चल सके की शराब का सेवन करे या नहीं.
यदि आपका सवाल “Is Alcohol Vegan?” या “क्या शराब Vegan होती है?” है, तो इसका जवाब थोड़ा जटिल है. सभी Alcohol अपने आप Vegan नहीं होती. कई Beer, Wine और कुछ अन्य Alcoholic Drinks के निर्माण या फिल्टरिंग प्रक्रिया में Animal-derived ingredients का उपयोग किया जा सकता है, जबकि कई ब्रांड पूरी तरह Vegan भी होते हैं.
आप किसी भी देश के शराब के store में जाते हो तो आपको वहां पर हर तरह की Alcohol की बोटल देखने को मिलगे जिसमे Vegan और Non-Veg दोनों शामिल होगी. लेकिन यह बात को हम नकार नहीं सकते है की पिछले एक दशक में शराब का सेवन बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है. हैरानी की बात तो यह है की जो भी लोग Alcohol का सेवन कर रहे है उन सभी को इसका प्रभाव मालूम है.
कुछ Non-Vegan शराब तो इतनी खतरनाक होती है जो हमारे शरीर को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाती है. इसी लिए हम सभी को जितना हो सके उतना शराब यानि की Alcohol से दूर रहना चाहिए. चलिए अब देखते है की शराब या बीयर Vegan है या नहीं?
Is Alcohol Vegan ? क्या शराब Vegan है?
इसका सीधा जवाब “हाँ” या “नहीं” नहीं है. कुछ Alcoholic Drinks Vegan होती हैं जबकि कुछ नहीं होतीं. अधिकांश Alcoholic Drinks में सीधे तौर पर मांस, दूध या अंडे नहीं मिलाए जाते, इसलिए कई Beer, Wine और Spirits Vegan हो सकती हैं. लेकिन कुछ Wine और Beer की फिल्टरिंग प्रक्रिया में Isinglass (Fish), Gelatin, Egg White या Casein जैसे Animal-derived ingredients का उपयोग किया जाता है. इसलिए किसी भी ब्रांड को खरीदने से पहले उसकी Vegan Status जांचना सबसे सुरक्षित तरीका है.
लेकिन फिर भी आपको इसके उपर थोडा बहुत रिसर्च करना पड़ेगा क्यूंकि Beer, Wine और Alcohol में Animals और eggs का इस्तेमाल किया जाता है जो Vegan Diet को follow करने वाले के लिए बिलकुल भी सही नहीं है. लेकिन ज्यादातर मामलों में Ingredients Label पर पूरी जानकारी नहीं दी जाती. Beer, Wine और कुछ Liquors को बनाने और Clarify (साफ) करने की प्रक्रिया में जिन चीज़ों का इस्तेमाल होता है, वे Vegan Diet को Follow करने वालों के लिए सही नहीं मानी जातीं. चूंकि Label पर यह जानकारी अक्सर छुपी रहती है, इसलिए सिर्फ देखकर तय करना मुश्किल हो जाता है.
तो अब आपके दिमाग में यह सवाल जरुर आयेगा की अगर Bottle पर कुछ भी लिखा नहीं होगा तो हम किस तरह से जान सकते है की यह Beer या Alcohol Vegan है. इसके जवाब बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको Barnivore की website में जाना है और आपकी Beer और Wines bottle का नाम इसमें सर्च करना है. इसकी मदद से आप आसानी से पता कर सकते हो की आपकी ब्रांड Vegan है या नहीं है.
भी आप इसमें Search करते हो तो यह उस Beer, Wine या Liquor के बारे में विस्तार से बताता है की इसमें किस भी तरह के जानवर या eggs का इस्तेमाल किया है या नहीं और साथ ही आपको इसके status में बताया जाता है की यह “Vegan Friendly” है. यदि उस लिस्ट में नाम नहीं आता है तो समझना की यह Alcohol Vegan नहीं है.
चली अब देखते है कुछ most popular Alcohol Vegan ब्रांड के नाम.
List of Vegan Beer
- Budweiser and Bud Light (USA)
- Coors and Coors Light (USA)
- Miller Original and Genuine Draft (USA)
- Lite beer from Miller (USA)
- Heineken (Netherlands)
- Beck’s (Germany)
- Corona (Mexico)
- Pacifico (Mexico)
- Skol (Brazil)
- Tsingtao (China)
- Snow (China)
- Harbin (China)
List of Vegan Wine
- Charles Shaw (red wines only)
- Frey Vineyards
- Lumos Wine
- Red Truck Wines
- The Vegan Vine
List of Vegan Liquor
अधिकांश Distilled Spirits जैसे Vodka, Gin, Rum, Tequila और Whisky सामान्यतः Vegan होती हैं क्योंकि Distillation Process में Animal Ingredients की आवश्यकता नहीं होती. फिर भी Flavoured Versions या कुछ विशेष Brands में Animal-derived additives हो सकते हैं.
- Bourbon (usually made in Kentucky)
- Canadian Whisky
- Gin
- Irish Whiskey
- Rum
- Schnapps
- Scotch Whisky
- Tennessee Whiskey
- Tequila
- Vodka
तो यह थी कुछ Alcohol Vegan brands जिसका इस्तेमाल Vegan Diet को अपनाने वाले लोग कर सकते है. मेरे विचार से चाहे आप Vegan हो या ना हो पर हम सभी को शराब से दूर रहना चाहिए क्यूंकि इससे सिर्फ और सिर्फ बर्बादी ही होती है.
निष्कर्ष: Is Alcohol Vegan ?
उपर बताई गई बातों से आपको पता चल गया होगा की Alcohol Vegan है या नहीं इसको किस तरह से पहचाना जा सकता है. पहले कुछ अध्ययनों में सीमित मात्रा में Alcohol के संभावित लाभ बताए गए थे, लेकिन वर्तमान स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कई बड़े शोधों के अनुसार Alcohol का सेवन पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता. नियमित या अधिक मात्रा में शराब पीने से Liver Disease, कई प्रकार के Cancer, High Blood Pressure, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ सकता है. यदि आप Alcohol नहीं पीते हैं, तो केवल स्वास्थ्य लाभ के लिए इसे शुरू करने की सलाह नहीं दी जाती.
अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से यह जानलेवा साबित होती है और हमारे शरीर की Immunity Systems को पूरी तरह से खत्म कर देता है. इसी लिए में बार-बार कहता हु की हमको शराब से दूर रहना चाहिए क्यूंकि आपको पता भी नहीं चलेगा की कब यह अप पर हावी हो जाएगी.
उम्मीद है आपको Is Alcohol Vegan ? क्या वेगन में शराब पी सकते है? आर्टिकल पसंद आया होगा कृपया इस आर्टिकल को सपने दोस्तों के साथ और Social Media पर शेयर जरुर करे. वेगन के बारे में और भी जानकारी को Hindi में पढने के लिए आप हमारे ब्लॉग को Subscribe जरुर करे. यह बिलकुल फ्री है.
FAQs
क्या सभी Beer Vegan होती हैं?
नहीं. कुछ Beer Vegan होती हैं जबकि कुछ में Animal-derived filtering agents का उपयोग किया जाता है.
क्या Wine हमेशा Vegan होती है?
नहीं. कई Wine Vegan होती हैं लेकिन कुछ Wine की Clarification Process में Egg White, Gelatin या Fish-derived Isinglass का उपयोग किया जा सकता है.
Vegan Alcohol कैसे पहचानें?
Vegan Certification, Manufacturer की Website या Barnivore जैसी विश्वसनीय Website की मदद से जांच सकते हैं.




