Why go Vegan in Hindi | लोग Vegan Diet क्यों अपनाते हैं? 10 बड़े कारण
Why People Become Vegan in Hindi? – Why go vegan: आज कल लोग Healthy रहने के लिए तरह-तरह की डाइट को follow करते है, जैसे की Ketogenic Diet, Mediterranean Diet, Paleo Diet, Raw Food Diet, Ayurvedic Diet और Vegan Diet. लेकिन इन सभी diet में Vegan Diet का चलन सबसे ज्यादा है. एसा क्या है Veganism में की लोग Vegan food का इस्तेमाल करते है? Why do people go vegan? चलिए जानते है इस आर्टिकल के माध्यम से की Why go Vegan?
लोग वेगन डाइट को क्यों अपनाते है ? – Why do people go vegan in Hindi?
Why go Vegan in Hindi: Vegan Diet अपनाने के पीछे हर किसी का अलग कारण होता है — कोई जानवरों के प्रति प्रेम के लिए, कोई अपनी health के लिए, कोई पर्यावरण बचाने के लिए और कोई अपने पसंदीदा celebrity को follow करके. लेकिन एक बात सभी मानते हैं कि Vegan Diet अपनाने के बाद उनकी जिंदगी बेहतर हुई. नीचे हम उन सभी reasons को विस्तार से जानते हैं.
1. Moral Reasons
ज्यादातर शाकाहारी लोग किसी भी तरह का मांस का सेवन करना पसंद नहीं करते और उन लोगो के अंडे खाना भी पसंद नहीं होता है, इसी वजह से वो लोग Vegan Diet को अपनाते है.
यह बात तो हमको पता है की अंडे के लिए लोग मुर्गी को पकड़कर बंध पिंजरे में रख देते है जहाँ वो ठीक तरह से चल भी नहीं सकती, एसी दर्द भरी जिन्दगी में वो सिर्फ 2 साल तक ही जीवित रहती है वही बहार की दुनिया में वो अपनी आज़ादी से 10 साल तक जीवित रहती है.
इसके अलावा हमको दूध देने वाली गाय का औसतन जीवन 20 से 25 साल का होता है लेकिन डेरी उत्पादन वाले लोग इन गाय को सिर्फ 5 साल में कत्ल कर देते है जब वो गाय दूध देना कम या बंध कर देती है. इसके अलावा उनके नर बछड़े को भी मार दिया जाता है या किसी कसाई को बेच दिया जाता है.
2. Environmental Reasons
बहुत सारे लोग पर्यावरण के बचाव के लिए भी Vegan diet को चुनते है. FAIRR के latest research के अनुसार पशु पालन के व्यवसाय के कारन वातावरण में तक़रीबन 19.6 प्रतिसद greenhouse gas emissions जाती हैं जो वाहन द्वारा हो रहे प्रदूषण से भी अधिक है. इसके अलावा Vegan बनने से प्राणियो पर अत्याचार कम होगा और साथ ही उनका जीवन भी बढ़ेगा.
Vegan Diet अपनाने से आपका Carbon Footprint काफी कम हो जाता है. Oxford University के एक बड़े research के अनुसार Vegan Diet, meat-based diet की तुलना में 50-73% कम greenhouse gas emissions पैदा करती है. Vegan Diet पर्यावरण के लिए क्यों बेहतर है?
3. Health
कई सारे लोग Vegan बनने का फैसला अपनी Health को अच्छी रखने के लिए भी करते है. हमने पहले ही इस पर आर्टिकल लिखा हुआ है Vegan Diet से क्या फायदा होता है. कृपया आप यह आर्टिकल जरुर पढ़े.
Research के अनुसार Vegan Diet अपनाने से:
Heart Disease का खतरा कम होता है: Plant-Based Diet में Saturated Fat कम होता है जो LDL Cholesterol को कम करता है.
Weight Management आसान होती है: Vegan Diet में Fiber ज़्यादा होता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है. Vegan Diet से वजन कम कैसे करें?
Type 2 Diabetes का खतरा कम होता है: Plant-Based Diet Blood Sugar levels को better control करती है.
Cancer का खतरा कम होता है: Vegan Diet Cancer से लड़ने में कैसे मदद करती है?
4.Celebrity Endorsements
बहुत सारे लोग ऐसे भी जो Celebrity द्वारा अपनाई गई चीज़ो को follow करने के आदि होते है, इसी वजह से वो लोग इन Vegan Celebrities को follow करके भी Vegan बनने का निर्णय लेते है.
5. जानवरों की रक्षा — Animal Rights
Veganism सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है. सच्चे Vegan लोग चमड़े के जूते, ऊन के कपड़े और animal-tested cosmetics भी नहीं खरीदते. PETA India के अनुसार हर साल भारत में करोड़ों जानवर सिर्फ food और fashion industry के लिए मारे जाते हैं. Vegan बनकर आप इस क्रूरता को रोकने में अपना योगदान दे सकते हैं.
6. पानी बचाने के लिए
बहुत कम लोग जानते हैं कि meat production में पानी की भारी बर्बादी होती है. Water Footprint Network के अनुसार 1 किलो Beef बनाने में लगभग 15,400 लीटर पानी लगता है, जबकि 1 किलो Wheat बनाने में सिर्फ 1,500 लीटर. Vegan Diet अपनाकर आप पानी की भारी बचत कर सकते हैं जो India जैसे water-scarce देश के लिए बेहद ज़रूरी है.
7. बेहतर Digestion और Energy
बहुत से लोग Vegan बनने के बाद report करते हैं कि उनका Digestion बेहतर हुआ और Energy levels बढ़े. Plant-Based Diet में Fiber अधिक होता है जो Gut Health को बेहतर बनाता है. High Protein Vegan Food
8. Spiritual और धार्मिक कारण
भारत में बहुत से लोग अपनी धार्मिक आस्था के कारण Vegan बनते हैं. हिंदू धर्म में “अहिंसा परमो धर्मः” का सिद्धांत Veganism के बेहद करीब है. Jainism में तो पूरी तरह ahimsa follow की जाती है जो Veganism का ही एक रूप है.
तो दोस्त, लोग कुछ ऐसे ही कारणों के साथ Vegan बनने का फैसला करते है, खैर कारण जो भी हो लेकिन यह बात बिलकुल भी सच है की Vegan food खाने से या Vegan diet को अपनाने से आपका शरीर healthy और मजबूत बनता है. साथ ही आप बीमारी से भी दूर रहते है.
9. Food Safety और Hygiene
Animal Products में Salmonella, E. coli और Listeria जैसे harmful bacteria का खतरा रहता है. Plant-Based Foods naturally इन खतरों से मुक्त होते हैं. इसके अलावा Dairy और Meat industries में antibiotics का अत्यधिक उपयोग होता है जो antibiotic resistance बढ़ाता है — यह एक global health concern है.
10. Economic Reasons
यह बहुत कम लोग जानते हैं कि Vegan Diet actually सस्ती भी हो सकती है. Dal, Rajma, Chana, Oats, Seasonal Vegetables — ये सभी Protein और Nutrition से भरपूर हैं और Meat से बहुत सस्ते भी हैं. India में घर पर बना Vegan खाना सबसे किफायती और healthy option है.
तो दोस्त, लोग कुछ ऐसे ही कारणों के साथ Vegan बनने का फैसला करते है, खैर कारण जो भी हो लेकिन यह बात बिलकुल भी सच है की Vegan food खाने से या Vegan diet को अपनाने से आपका शरीर healthy और मजबूत बनता है. साथ ही आप बीमारी से भी दूर रहते है.
यदि आप Vegan बनना चाहते हैं तो शुरुआत छोटे-छोटे बदलावों से करें. पहले Dairy कम करें, फिर Plant-Based alternatives try करें. Vegan में क्या खा सकते हैं?
Vegan बनने से पहले किसी Registered Dietitian से सलाह ज़रूर लें ताकि आपकी सभी Nutritional ज़रूरतें पूरी हों.
Veganism के बारे में और जानने के लिए The Vegan Society का यह page पढ़ें
यदि आपको लोग वेगन डाइट को क्यों अपनाते है ? – Why go vegan? आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करना.
यह भी पढ़े:
- Vegan Diet से क्या फायदा होता है?
- Vegan Health and Fitness
- 13 Female Indian Vegan Celebrities
- What to Eat on a Vegan Diet
FAQs: Why Go Vegan
Why go Vegan – Vegan बनने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
Vegan बनने के कई फायदे हैं लेकिन सबसे बड़े तीन हैं. पहला, जानवरों पर होने वाले अत्याचार में आपकी भागीदारी खत्म होती है. दूसरा, Heart Disease, Diabetes और Cancer जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है. तीसरा, आपका Carbon Footprint 50-73% तक कम हो जाता है जो पर्यावरण के लिए बेहद ज़रूरी है.
क्या Vegan बनना India में practical है?
बिल्कुल. भारतीय खाना जैसे Dal, Rajma, Chana, Sabzi, Roti, Rice पहले से ही अधिकतर Vegan है. बस Ghee की जगह Coconut Oil और Dairy Milk की जगह Soy Milk या Oat Milk
Vegan बनने से environment को कितना फायदा होता है?
FAIRR research के अनुसार animal agriculture कुल global GHG emissions के 19.6% तक responsible है. Oxford University study के अनुसार Vegan Diet meat-based diet की तुलना में 50-73% कम greenhouse gas emissions पैदा करती है. पानी की बचत भी बहुत होती है — 1 किलो Beef में 15,400 लीटर पानी लगता है जबकि 1 किलो Wheat में सिर्फ 1,500 लीटर.
Vegan Diet शुरू करने के लिए पहला कदम क्या होना चाहिए?
पहले एक हफ्ते तक सिर्फ Dairy products कम करें. फिर Plant-Based alternatives जैसे Soy Milk और Tofu try करें. धीरे-धीरे बदलाव करना ज़्यादा sustainable होता है. साथ ही Vitamin B12 Supplement शुरू से ही लेना शुरू करें. Vitamin B12 Sources for Vegans





