Vegetarian vs Vegan in Hindi | पूरा अंतर जानें

Vegetarian vs Vegan in Hindi: जब मेरे एक करीबी दोस्त ने पिछले साल कहा, “मैं तो पहले से ही शाकाहारी हूँ, तो वीगन और शाकाहारी में क्या फर्क है?” — तो मुझे एहसास हुआ कि Vegetarian vs Vegan foods में क्या अंतर है यह सवाल करोड़ों भारतीयों के मन में होगा।

और यह स्वाभाविक भी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश है — FSSAI 2019-20 के आँकड़ों के अनुसार लगभग 38% भारतीय शाकाहारी हैं। लेकिन इनमें से अधिकांश लोग दूध, दही, घी और पनीर का सेवन करते हैं — जो एक वीगन व्यक्ति नहीं करता।

तो फर्क सिर्फ दूध छोड़ने का नहीं है। यह एक पूरी जीवनशैली, पोषण विज्ञान और नैतिक दर्शन का अंतर है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको Vegetarian vs Vegan डाइट में क्या फर्क है? what is the vegan diet meaning और साथ ही वेगन डाइट के फ़ायदों के बारे में बताने वाले है.

Vegetarian Vs Vegan diet explanations

Key Takeaways

विषय (Subject)शाकाहारी (Vegetarian)वीगन (Vegan)
🥛 डेयरी✅ खाते हैं❌ नहीं खाते
🥚 अंडाकुछ खाते हैं❌ नहीं खाते
🍯 शहद✅ खाते हैं❌ नहीं खाते
🌱 पौधे
💊 B12 की जरूरतकम (दूध से मिलता है)जरूरी सप्लीमेंट
🌍 पर्यावरण प्रभावमध्यमसबसे कम
🔬 प्रकार6 उप-प्रकारमुख्यतः 1

चलिए जानते है difference between vegan and vegetarian in hindi के बारे में विस्तार से.

वीगन डाइट प्लान क्या है? What is a vegan diet

हममें से कई सारे लोगो के मन में यह सवाल जरुर होगा की What to eat on Vegan Diet, वेगन डाइट में क्या खा सकते है. ऐसे में आपको इसके बारे में नीचे बताया गया है.

1. Vegan Diet Plan में जानवरों से मिलने वाली किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

2. इसमें किसी भी तरह के डेरी प्रोडक्ट्स जैसे की दूध, छास, दही आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता.

3. इसमें फलीदार पौधे, अनाज और बीज शामिल होते है.

4. Vegan Diet में सभी तरह के पौधों से उत्पन्न होने वाली चीजों का सेवन कर सकते है.

5. वीगन में सभी तरह के नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है.

वीगन डाइट में क्या शामिल नहीं होता:

  • ❌ दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, क्रीम
  • ❌ अंडे
  • ❌ शहद (Honey)
  • ❌ जिलेटिन (Gelatin — जानवरों की हड्डियों से बनता है)
  • ❌ Whey Protein (दूध से बनता है)
  • ❌ Casein, Lactose युक्त उत्पाद

वीगन डाइट में क्या शामिल होता है:

  • ✅ सभी फल और सब्जियाँ
  • ✅ दालें, छोले, राजमा, मूंग, उड़द
  • ✅ साबुत अनाज: गेहूं, बाजरा, रागी, ज्वार, ओट्स
  • ✅ नट्स: बादाम, काजू, अखरोट, मूंगफली
  • ✅ बीज: चिया, अलसी, कद्दू, तिल
  • ✅ Plant-based milk: सोया, बादाम, ओट, नारियल का दूध
  • ✅ टोफू, टेम्पे, एडामामे (Soy Products)

💡 Nutritionist’s Note: वीगन डाइट में B12 Vitamin का प्राकृतिक स्रोत नहीं होता। WHO और ICMR दोनों सलाह देते हैं कि वीगन लोगों को B12 Supplement जरूर लेना चाहिए। इसे ignore करना गंभीर Neurological समस्याओं का कारण बन सकता है। [Source: WHO, 2023; ICMR-NIN 2024]

What is Vegetarian Diet? वेजीटेरियन डाइट क्या है?

शाकाहारी डाइट का मतलब है कि व्यक्ति मांस, मछली और मुर्गी नहीं खाता। लेकिन इसके भीतर भी कई प्रकार होते हैं — जो भारत में अक्सर लोगों को पता नहीं होते।

शाकाहारी डाइट के प्रकार:

1. Lacto-Vegetarian (लैक्टो-वेजिटेरियन)

  • दूध, दही, पनीर, घी खाते हैं
  • अंडा नहीं खाते
  • भारत में यह सबसे आम प्रकार है

2. Ovo-Vegetarian (ओवो-वेजिटेरियन)

  • अंडा खाते हैं
  • डेयरी नहीं खाते

3. Lacto-Ovo Vegetarian

  • डेयरी और अंडा दोनों खाते हैं
  • पश्चिमी देशों में यह सबसे आम है

4. Pescatarian (पेस्केटेरियन)

  • मछली खाते हैं, लेकिन अन्य मांस नहीं
  • (तकनीकी रूप से पूर्ण शाकाहारी नहीं)

5. Flexitarian (फ्लेक्सिटेरियन)

  • मुख्यतः शाकाहारी, लेकिन कभी-कभी मांस
  • “अर्ध-शाकाहारी” भी कहा जाता है

चलिए अब जानते है वेगन डाइट से क्या फायदे होते है.

वीगन फूड के फायदे – Benefits of Vegan Diet

1. वीगन खाने में एंटीओक्सिडेंट से भरपूर खाना शामिल होता है, जिसके कारन पुरानी बीमारी वापिस नहीं आती है.

2. यह रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी से भी बचाता है.

3. इस तरह की डाइट में कोलेस्ट्रो बिलकुल भी नहीं होता है जिसके कारन आपका दिल और शरीर स्वस्थ रहता है. हृदय स्वास्थ्य 2019 में Journal of the American Heart Association में प्रकाशित एक बड़े अध्ययन में पाया गया कि plant-based diet हृदय रोग के जोखिम को 32% तक कम कर सकती है।

4. वीगन डाइट का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसके कारन जानवरों की जान बच जाती है.

5. इस डाइट से आपका वजन तेजी से कम किया जा सकता है.

6. वीगन आहार में न्यूट्रीएंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारन आपको सभी तरह के तत्व मिल जाते है.

7. इसके कारन आपकी डाइट हमेशा नियंत्रित रहती है.

8. वीगन आहार में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जिसके कारन आपकी पाचनक्रिया मजबूत बनती है.

9. इस डाइट में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जिसके कारन शरीर में नई उर्जा का संचार होता है.

10. WHO की IARC रिपोर्ट के अनुसार red meat और processed meat को Group 1 Carcinogen माना गया है। Plant-based diet कुछ कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है।

दोस्तों, उम्मीद है आप को vegan and vegetarian difference in hindi के बारे में पता चल गया होगा. वेगन डाइट और वेजिटेरियन डाइट में क्या फर्क है? | Difference Between Vegetarian vs Vegan in Hindi आर्टिकल में आपको Vegan Diet के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी गई है. आगे आपको Vegan Diet के बारे में सभी बेहतरीन आर्टिकल पढने को मिलने वाले है. इसी लिए आप हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करके हमारे साथ आज ही जुड़ जाइए, ताकि आपको सभी बातें जानने को मिलेगी.

Vegetarian vs Vegan में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

सबसे बड़ा अंतर डेयरी उत्पाद (दूध, दही, पनीर, घी) का है। शाकाहारी इन्हें खाते हैं; वीगन नहीं। वीगन शहद, जिलेटिन और अंडे भी नहीं खाते। साथ ही, veganism एक broader lifestyle है जो clothing, cosmetics तक फैली हुई है।

क्या वीगन डाइट में प्रोटीन की कमी होती है?

नहीं — अगर आप विविध खाना खाएं। दालें, छोले, राजमा, सोया चंक्स, टोफू, मूंगफली, नट्स — ये सब प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। ICMR की recommendation के अनुसार 0.8-1.0 g/kg शरीर वजन प्रतिदिन की ज़रूरत एक सुनियोजित वीगन डाइट से पूरी हो सकती है।

भारत में वीगन बनना कितना मुश्किल है?

पहले से कहीं ज़्यादा आसान! Sofit, Good Mylk, Epigamia, Urban Platter, GoodDot जैसे brands ने vegan options को affordable और accessible बना दिया है। और याद रखें — दाल-चावल, खिचड़ी, सब्जी-रोटी पहले से ही vegan हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *