Plant Based Meat क्या होता है?| 5 Best Plant Based Meat in India
Plant Based Meat या Vegan Meat पूरी दुनिया में बहोत सालों से प्रचलित है लेकिन अब यह भारत में भी काफी प्रचलित बन चूका है. पिछले कुछ सालों से Vegan Diet का चलन हमारे देश में भी काफी बढ़ चूका है, इसी लिए सभी लोगो को अलग-अलग तरह की vegan चीजे खाने का चस्का रहता है.
यह बात तो सभी को पता है की vegan में हम किसी भी तरह की animals से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते है, इसी लिए यहाँ पर Non-Veg खाने वाले लोगो को काफी समस्या होती है, इसी की पूर्ति करने के लिए Plant Based Meat का इस्तेमाल किया जाता है.
आज इस आर्टिकल में हम आपको Plant Based Meat क्या है ओस साथ ही Best Plant Based Meat in India के बारे में आपको बताने वाले है.
This post contains affiliate links. If you click on a link and make a purchase, I may earn a small commission at no extra cost to you.This helps support my blog and allows me to continue sharing great content with you.
Plant Based Meat क्या है?
Best Plant Based Meat in India: Plant Based Meat यानी Vegan Meat एक ऐसा food product है जो दिखने में, स्वाद में और texture में बिल्कुल असली मांस जैसा लगता है लेकिन इसे पूरी तरह Plants से बनाया जाता है. इसमें किसी भी जानवर को नुकसान नहीं पहुँचाया जाता. India में यह category 2020 के बाद से बहुत तेज़ी से grow हो रही है और अब कई homegrown brands बेहतरीन products offer कर रहे हैं.
vegan meat न सिर्फ दिखने में वास्तविक मांस जैसा लगता है बल्कि इसका स्वाद भी वास्तविक मांस जैसा ही होता है. सबसे पहले Plant Based Meat की शुरुआत अमेरिका में हुई थी.
अगर इस मीट की बात करें तो यह पौधों से तैयार किया जाता है, इसका मतलब यह नहीं है कि इसे सीधे पौधों से तैयार कर दिया जाता है. इसे बनाने के लिए पौधों या नैचुरल सोर्स से कुछ तत्व लिए जाते हैं और उन तत्वों के फीक्स मिश्रण से इसे तैयार किया जाता है. इसे बनाने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें टेक्सचर, फैट सोर्स, कलरिंग, फ्लेवर आदि पर खास ध्यान दिया जाता है.
Plant Based Meat कैसे बनता है?
Plant Based Meat को बनाने के लिए वनस्पति प्रोटीन गेहूं ग्लूटन या सीतान, सेम, सोया और चावल जैसी सामग्री का सबसे ज़्यादा उपयोग किया जाता है. जबकि Plant Based Meat के स्वाद और रूप को बढ़ाने के लिए नारियल तेल, मसाले और चुकंदर के रस के अर्क जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है. इसीलिए यह वास्तविक मांस से महंगा आता है.
India में बनने वाले Plant Based Meat products में Soya Protein, Pea Protein, Wheat Gluten, Quinoa और Flaxseed जैसी ingredients का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है. यह सभी FSSAI certified ingredients हैं.
क्या Plant Based Meat खाना फायदेमंद है?
यह सामान्य मीट से ज्यादा लाभदायक माना जाता हैं, क्योंकि इनमें उन सभी तत्वों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जो शरीर के लिए नुकसान दायक होता है. इसको विशेषज्ञों की खास देखरेख में बनाया जाता है, जिस वजह से इसमें हेल्थ का खास ध्यान रखा जाता है. साथ ही यह पर्यावरण के लिए सामान्य मीट की तुलना में काफी अच्छा होता है.
Plant Based Meat के मुख्य फायदे:
Cholesterol Free: सभी Plant Based Meat products में Cholesterol नहीं होता जो Heart Health के लिए अच्छा है.
High Protein: GoodDot जैसे brands के products में per serving 20-25 ग्राम Protein तक होता है.
No Antibiotics: Regular meat में अक्सर antibiotics का use होता है जो Plant Based Meat में नहीं होता.
Environment Friendly: Vegan Diet पर्यावरण के लिए क्यों बेहतर है?
एक ध्यान देने वाली बात: Plant Based Meat में Sodium और Saturated Fat की मात्रा check करना ज़रूरी है क्योंकि कुछ processed products में यह अधिक हो सकती है. हमेशा label पढ़ें. Vegan Diet आपकी फिटनेस को कैसे बेहतर बना सकता है?
चलिए अब देखते है Best Plant Based Meat in India के बारे में जिसको आप बहोत ही आसानी से ऑनलाइन मंगवा सकते है.

Best Plant Based Meat in India
1. GoodDot
GoodDot का Vegan Meat भारत के अन्दर बहोत ही ज्यादा बिकता है जो काफी हेल्थी माना जाता है.
- यह पौधा-आधारित कीमा सोया, मटर प्रोटीन, बेसन, क्विनोआ, अलसी आदि जैसे प्रोटीन से भरपूर सामग्री से बना है.
- यह पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल मुक्त आहार है, जिसमे उच्च प्रोटीन और फाइबर हैं.
- यह पैक पूरी तरह से किट के साथ आता है जिसमें स्वादिष्ट कीमा बनाने के लिए आवश्यक सभी सामग्री होती है.
- यह vegan meat पारंपरिक भारतीय मसालों के साथ बनाया गया है.
- FSSAI Certified और 100% Vegan.
- Popular Products: UnMutton Keema Kit, Vegetarian Bytz, Eggless Bhurji, Vegan Biryani Kit.
Pros: Shelf-stable, pan-India delivery, authentic Indian flavors, affordable.
Cons: Amazon reviews के अनुसार texture में soya का taste dominant है.
Value for Money: ✅ India में सबसे किफायती और widely available Plant Based Meat.
2. Ovego
- ओवेगो plant based meat स्वाद और पोषक तत्व दोनों के मामले में बढ़िया है.
- इसमें उच्च विटामिन, खनिज और शाकाहारी प्रोटीन होता है.
- इसमें सोया प्रोटीन, गेहूं का आटा, गेहूं प्रोटीन, चावल, मकई स्टार्च, वनस्पति तेल और आवश्यक मसाले शामिल हैं.
- इसके पैक में पूरी सामगी आती है जिसको आप सीधा पका सकते है.
- Per serving लगभग 14 ग्राम Protein मिलता है.
- Zero Preservatives और 100% Vegan.
Pros: Ready to cook, zero preservatives, good protein content.
Cons: Limited product range compared to GoodDot.
Value for Money: ✅ Mid-range pricing, good for beginners.
इसके अलावा बहोत सारे Plant Based Meat भारत में उपलभ्ध है जिसको यदि आप buy करना चाहते है तो यहाँ से buy कर सकते है.
3. Imagine Meats
Imagine Meats की शुरुआत Bollywood celebrities Genelia और Riteish Deshmukh ने की है. यह India में Plant Based Meat की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम बन चुका है. इनके products में Indian flavors पर खास ध्यान दिया जाता है — Seekh Kebab से लेकर Butter Chicken तक.
Imagine Meats के बारे में:
- Products: Plant-Based Seekh Kebab, Vegan Butter Chicken, Chicken Nuggets, Biryani.
- MSG, food colouring और preservatives free.
- Per 100g में 6.6g से 17.67g Protein मिलता है (product के अनुसार).
- Tata Starbucks जैसे बड़े brands के साथ collaboration.
Pros: Authentic Indian taste, celebrity-backed quality assurance, wide product range.
Cons: Frozen products हैं, refrigeration ज़रूरी है, GoodDot से महंगे हैं.
Value for Money: ⚠️ Premium pricing लेकिन taste में बेहतरीन.
4. Wakao Foods
Wakao Foods India की एकमात्र ऐसी Plant Based Meat company है जो Jackfruit से products बनाती है. यह Goa-based brand Shark Tank India में featured हो चुकी है.
Wakao के बारे में:
- Jackfruit से बने products: BBQ Jack, Teriyaki Jack, Jackfruit Burger Patties.
- Preservative-free और 1 साल की shelf life बिना refrigeration के.
- Soy और Wheat allergies वालों के लिए best option.
- Sustainable और organically sourced jackfruit.
Pros: Unique jackfruit base, no refrigeration needed, preservative-free, allergy-friendly.
Cons: Jackfruit का flavor कुछ लोगों को अलग लग सकता है. Protein content Soy-based से कम.
Value for Money: ✅ Unique product जो India में और कहीं नहीं मिलता.
5. Blue Tribe Foods
Blue Tribe Foods India की पहली Plant Based Meat company है जो Virat Kohli और Anushka Sharma backed है. यह Soy, Wheat और Pea Protein से बने products offer करती है.
Blue Tribe के बारे में:
- Products: Plant-based Chicken Nuggets, Seekh Kebab, Momos, Sausages.
- Cholesterol free और preservative free.
- Carbon और plastic neutral company.
- Online और select retail stores में available.
Pros: Celebrity backed quality, wide product range, eco-friendly packaging.
Cons: GoodDot से महंगे, limited availability in smaller cities.
Value for Money: ⚠️ Premium segment, quality के लिए justify है.
Blue Tribe Foods Amazon पर देखें
इसके अलावा बहोत सारे Plant Based Meat भारत में उपलभ्ध है जिसको यदि आप buy करना चाहते है तो यहाँ से buy कर सकते है.
Best Plant Based Meat in India — Quick Comparison
| Brand | Base | Protein | Price Range | Best For |
|---|---|---|---|---|
| GoodDot | Soy, Pea, Quinoa | 20-25g/serving | Budget | Everyday use |
| Ovego | Soy, Wheat | 14g/serving | Mid-range | Beginners |
| Imagine Meats | Soy, Pea | 6.6-17.67g/100g | Premium | Indian flavors |
| Wakao Foods | Jackfruit | Moderate | Mid-range | Allergy-friendly |
| Blue Tribe | Soy, Wheat, Pea | High | Premium | Quality seekers |
Plant Based Meat के बारे में और जानने के लिए Good Food Institute India का यह page पढ़ें
तो यह थे Best Plant Based Meat in India. उम्मीद है आपको समझ में आ गया होगा की plant based meat क्या है और इससे क्या फायदा होता है. यदि आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Best Plant Based Meat in India कौन सा है beginners के लिए?
Beginners के लिए GoodDot सबसे best है क्योंकि यह सबसे किफायती है, shelf-stable है यानी refrigeration की ज़रूरत नहीं, और Indian flavors में available है.
क्या Plant Based Meat Vegan होता है?
हाँ, सभी अच्छे Plant Based Meat brands जैसे GoodDot, Imagine Meats, Wakao और Blue Tribe पूरी तरह 100% Vegan हैं. इनमें किसी भी Animal Product का इस्तेमाल नहीं होता. लेकिन खरीदते समय label पर “Vegan” या “No Dairy, No Egg” ज़रूर check करें.
Plant Based Meat में कितना Protein होता है?
Brand और product के अनुसार vary करता है. GoodDot के products में per serving 20-25 ग्राम Protein तक होता है. Ovego में लगभग 14 ग्राम और Imagine Meats में per 100g 6.6-17.67 ग्राम होता है. Regular Chicken में per 100g लगभग 27 ग्राम Protein होता है.
क्या Plant Based Meat Regular Meat से healthier है?
Plant Based Meat में Cholesterol नहीं होता और Fiber ज़्यादा होता है जो heart health के लिए अच्छा है. लेकिन कुछ processed Plant Based Meat products में Sodium अधिक हो सकता है. इसलिए label पढ़ना ज़रूरी है. Overall, moderate मात्रा में Plant Based Meat regular meat से healthier option है.





यह तो बहुत ही कमाल की तकनीक है और लाजवाब मीट है। इससे पहले मैं इसके बारे में कभी नहीं सुना था। आपकी आर्टिकल पढ़कर मुझे बहुत ही अच्छा लगा और बहुत ही बढ़िया जानकारी मिली।
Thank you for reading