How do Vegans get Calcium in Hindi | वेगन के लिए कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत
How do Vegans get Calcium in Hindi: जो भी लोग Vegan Diet को अपना रहे है उन सभी को अपने शरीर के लिए सभी Nutrition के बारे में जरुर सवाल आ रहा होगा की कैसे सारे Nutrition हम प्राप्त कर सके. खासकर प्रोटीन और विटामिन B12 एसे पोषक तत्व है जो ज्यादातर Non-veg में पाया जाता है.
यह बात तो हम सभी को पता है की कैल्शियम और प्रोटीन हमारे शरीर में बेहद ही जरुरी है पर प्रोटीन के बारे में तो हमने पहले भी आर्टिकल लिखा हुआ है की प्रोटीन के शाकाहारी स्रोत कौन से है? यदि आप चाहो तो इस आर्टिकल को पढ़ सकते हो.
आज इस आर्टिकल में हम आपको How do Vegans get Calcium in Hindi के बारे में बताने वाले है. उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आएगा. क्योंकि यह आर्टिकल सिर्फ Vegan के लिए ही नहीं है बल्कि जो लोग Vegetarian है और डेरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना नहीं चाहते है उनके लिए भी यह खास होने वाला है.
Which vegan foods are high in calcium? के बारे में जानने से पहले जानते है की कैल्शियम की जरूरत क्यों है?
Why we need Calcium in Hindi
Vegans के लिए Calcium पाना मुश्किल नहीं है अगर सही foods चुनें. Tofu, Fortified Soy Milk, Ragi, Sesame Seeds (तिल), Almonds, और Dark Leafy Greens जैसे भारतीय foods से रोज़ की Calcium ज़रूरत आसानी से पूरी की जा सकती है. साथ में Vitamin D भी ज़रूर लें ताकि Calcium शरीर में ठीक से absorb हो सके.
1. यह बात तो हमको पता है की हमारे शरीर की हड्डियाँ और दांत को मजबूत बनाने के लिए Calcium की जरुरत पड़ती है. इसके अलावा भी कैल्शियम अन्य तरह से उपयोगी है. Calcium एक तरह का मिनरल है जो शरीर की मांसपेशियों के संकलन तथा तन्त्रिकातंत्र का सुचारु रूप से काम करना सुनिश्चित करता है.
2. हमारे आहार में से करीब 90 प्रतिसद कैल्शियम हमारे शरीर में मिल जाता है जो हड्डियाँ और दांतों के अन्दर स्टोर होता है. कैल्शियम के बिना शरीर में थकान महेसुस होती है, इसी लिए हड्डियाँ और खुद को मजबूत बनाने के लिए Calcium बहुत ही जरुरी है.
3. आजकल ज्यादातर लोगों को हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द की समस्या हो जाती है, अगर आप अपने परिवार को इससे बचाना चाहते हैं तो रोजाना के भोजन में पर्याप्त मात्रा में Calcium युक्त चीजें ज़रूर शामिल करनी चाहिए क्यूँ की केवल शरीर ही नहीं, मस्तिष्क की सही कार्यप्रणाली के लिए भी इसका सेवन बहुत जरूरी है.
4. 90 प्रतिशत Calcium हड्डियों व दांतों में पाया जाता है इसी लिए इसको स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बेहद ही जरुरी है.
5. कैल्शियम से न सिर्फ हड्डियाँ मजबूत होती हैं, बल्कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और कैंसर के ख़तरों से भी बचाव होता है.
6. हमारे शरीर की मांसपेशियों को गतिशीलता बनाने में Calcium सहायक भूमिका निभाता है.
7. इसके अलावा शरीर के बाकी अंगो को स्वस्थ रखने के लिए भी Calcium जरुरी है.
चलिए अब जानते है वेगन और शाकाहारी लोगो को कैल्शियम कैसे मिलता है.

How do Vegan get calcium in Hindi
NIH के अनुसार हमको अपने रोजिंदा जीवन में 1000 से लेकर 1300 मिलीग्राम Calcium की आवश्यकता पड़ती है. नीचे दिए गए सभी Vegan Calcium Sources USDA FoodData Central से verified हैं.
1. Tofu (टोफू)
Calcium-Set Firm Tofu के आधे कप में लगभग 434-441 mg Calcium मिलता है — जो Cow’s Milk के एक पूरे कप (300 mg) से भी ज़्यादा है. यह Vegans के लिए Calcium का सबसे बेहतरीन source है. ध्यान दें कि यह सिर्फ Calcium-Set Tofu के लिए है — बिना Calcium के बने Tofu में यह मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए label ज़रूर check करें.
2. Fortified Soy Milk (सोया मिल्क)
Fortified Soy Milk के 1 कप सेवन से आपके शरीर को करीब 300 mg Calcium मिलता है. ध्यान दें कि यह सिर्फ Fortified Soy Milk के लिए सही है — बिना Fortification के Soy Milk में Calcium बहुत कम होता है. हमेशा “Fortified with Calcium” label वाला Soy Milk खरीदें. यदि आप जानना चाहते है की वेगन मिल्क कैसे बनता है? तो यह आर्टिकल जरुर पढ़े.
3. Ragi (रागी/Finger Millet) — India का Best Vegan Calcium Source
Ragi भारत में सबसे आसानी से मिलने वाला और सबसे ज़्यादा Calcium देने वाला Plant-Based food है. USDA data के अनुसार 100 ग्राम Ragi में लगभग 364 mg Calcium होता है. यह India के हर घर में बनने वाली Roti, Dosa और Porridge के रूप में easily use हो सकता है. Vegans के लिए यह सबसे practical और affordable Calcium source है.
4. Beans और Legumes
किसी भी तरह के Beans का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ अच्छा खासा कैल्शियम भी मिलता है. Rajma (Kidney Beans) में 100g में लगभग 83 mg Calcium और Chickpeas (चने) में 100g में लगभग 105 mg Calcium होता है. इन्हें रोज़ की diet में ज़रूर शामिल करें.
5. अनाज
गेहू, बाजरा, सोयाबीन, चना जैसे अनाज शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति के लिए बेहद ही फायदेमंद है. इन सभी का सेवन करने से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है.
6. हरी पत्तेदार सब्जियाँ
पत्ते वाली हरी सब्जियों की बात करे तो Calcium की मात्रा हर सब्ज़ी में अलग होती है. Global Healing (USDA data) के अनुसार Kale में 139 mg per 100g, Bok Choy में 105 mg per 100g, और Palak (Spinach) में 56 mg per cup Calcium होता है. हर दिन कम से कम एक Dark Leafy Green ज़रूर खाएं.
7. बादाम (Almonds)
100 ग्राम बादाम में करीब 266 मिलीग्राम Calcium होता है जो USDA data से verified है. रोज़ एक मुट्ठी बादाम खाने से Calcium के साथ Vitamin E और Healthy Fats भी मिलते हैं.
8. तिल (Sesame Seeds)
USDA FoodData Central के अनुसार एक tablespoon (9 ग्राम) तिल में लगभग 88 mg Calcium होता है. Tahini (तिल का butter) में भी भरपूर Calcium होता है. Vegans के लिए तिल सबसे सस्ता और आसानी से मिलने वाला Calcium source है. एक दिन में 1-2 tablespoon तिल खाने से अच्छी मात्रा में Calcium मिलता है.
9. सलाद और सब्जियाँ
इसके अलावा टमाटर और बाकी सब्जियों का सलाद खाने से अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है. Broccoli में 47 mg per 100g Calcium होता है और यह Calcium absorption के लिए भी अच्छी मानी जाती है.
10. Nuts, Seeds और Dry Fruits
मूंगफली, खजूर, चना, पिस्ता, आवला इन सभी का सेवन करने से कैल्शियम की भरपाई की जा सकती है. Chia Seeds में 100g में लगभग 631 mg Calcium होता है जो इन्हें एक super Calcium source बनाता है. रोज़ 2 tablespoon Chia Seeds पानी में भिगोकर खाएं.
दोस्तों, उम्र के हिसाब से कैल्शियम की जरुरत बढती रहती है. NIH के अनुसार:
| उम्र | रोज़ाना Calcium की ज़रूरत |
|---|---|
| 1 से 3 साल के बच्चे | 700 mg |
| 4 से 8 साल के बच्चे | 1,000 mg |
| 9 से 18 साल | 1,300 mg |
| 18 से 50 साल | 1,000 mg |
| 51 साल के बाद (पुरुष) | 1,000 mg |
| 51 साल के बाद (महिला) | 1,200 mg |
(Source: NIH Office of Dietary Supplements)
यह तो बात हुई कैल्शियम के स्रोत की और उनकी आवश्यकता की लेकिन इतनी मात्रा में कैल्शियम के स्रोत को पाने के लिए Vitamin D बहुत ही जरुरी है तभी हम कैल्शियम को पचा सकते है. Vitamin D की प्राप्ति हमको सूरज की रौशनी से ही मिलती है जिसके कारन हमारी हड्डियाँ मजबूत होती है. रोज़ 15-20 मिनट धूप में बैठना Vegans के लिए बेहद ज़रूरी है.
Vegans के लिए Top Calcium Sources — एक नज़र में
| Food | मात्रा | Calcium |
|---|---|---|
| Calcium-Set Tofu | आधा cup (126g) | 434-441 mg |
| Ragi | 100 ग्राम | 364 mg |
| Chia Seeds | 100 ग्राम | 631 mg |
| Fortified Soy Milk | 1 cup | 300 mg |
| Almonds | 100 ग्राम | 266 mg |
| Sesame Seeds (तिल) | 1 tbsp (9g) | 88 mg |
| Kale | 100 ग्राम | 139 mg |
| Rajma | 100 ग्राम | 83 mg |
(Source: USDA FoodData Central, NIH 2024)
Calcium के बारे में और जानने के लिए NIH Office of Dietary Supplements का यह page पढ़ें
उम्मीद है आपको How do Vegans get Calcium in Hindi – वेगन के लिए कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत आर्टिकल अच्छा लगा होगा, कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे.
FAQs: How do Vegans get Calcium in Hindi
बिना dairy के रोज़ 1000 mg Calcium कैसे मिलेगा?
यह बिल्कुल possible है. आधा cup Calcium-Set Tofu (434 mg) + 1 cup Fortified Soy Milk (300 mg) + 1 tbsp Sesame Seeds (88 mg) + एक serving Ragi Roti (लगभग 180 mg) से ही रोज़ की ज़रूरत पूरी हो सकती है. Calcium के साथ Vitamin D ज़रूर लें.
क्या Ragi Calcium का अच्छा source है?
हाँ. USDA data के अनुसार 100 ग्राम Ragi में 364 mg Calcium होता है जो India में Vegans के लिए सबसे practical और affordable Calcium source है. Ragi Roti, Ragi Dosa या Ragi Porridge easily घर पर बन सकता है.
Tofu से Calcium मिलता है लेकिन क्या सभी Tofu एक जैसे होते हैं?
नहीं. सिर्फ Calcium-Set Tofu (जो Calcium Sulfate से बना हो) में भरपूर Calcium होता है — आधे cup में 434-441 mg. बिना Calcium coagulant के बना Tofu में Calcium बहुत कम होता है. खरीदते समय label पर “Calcium Sulfate” ingredients में ज़रूर check करें.






